नई दिल्ली, एक फरवरी (भाषा )। कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश होने से पहले सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए “सोच और क्रियान्वयन की गतिहीनता” से बाहर निकलकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और सार्थक परिणाम देने की चुनौती है ।
Read More News: बारसूर को तहसील और इन तीन स्थानों को उपतहसील का दर्जा देने का ऐलान, जिले में बनेंगे 7 नए थाने
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया,“क्या ‘अधिकतम नारा, न्यूनतम काम’ वाली सरकार बजट -2021 को लेकर भारत की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी?”
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “वित्त मंत्री के लिए ‘सोच और क्रियान्वयन की गतिहीनता’ से बाहर निकलकर लोगों को सार्थक परिणाम देने की चुनौती है । ”
Read More News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, 9 लोगों की मौत, 25 घायल, शादी समारोह से लौटते
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री सोमवार को अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करेंगी । कोरोना महामारी के बाद यह पहला बजट होगा ।