प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘चंपारण सत्याग्रह’ के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने इस दिन को ‘सत्याग्रह से स्वच्छग्रह’ के रूप में मानने के लिए ‘चलो चंपारण’ अभियान शुरू किया था.जिसके तहत आज स्वच्छ भारत मिशन के लिए काम करने वाले देशभर के स्वच्छाग्रही बिहार पहुंच रहे हैं.
PM Shri @narendramodi inaugurates several development projects in Champaran, Bihar. Watch at https://t.co/pA65ms0IZM #ChaloChamparan pic.twitter.com/bN9vxQLPtO
— BJP (@BJP4India) April 10, 2018
देशभर के करीब 20 हजार स्वच्छाग्रही इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए चंपारण पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं ये स्वच्छाग्रही बिहार के विभिन्न जिलों में लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं. इन से प्रधानमंत्री 10 स्वच्छाग्रहियों को मंच से सम्मानित करेंगे. यूनिसेफ द्वारा एक कार्यक्रम में 3 अप्रैल को दिल्ली में ‘चलो चंपारण’ अभियान की शुरूआत की थी.
#ChaloChamparan LIVE :PM Sri @narendramodi ji at concluding ceremony of 100 years of #ChamparanSatyagraha in Bihar https://t.co/3bAWE8hlQi
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) April 10, 2018
बता दें कि यूनिसेफ भारत में स्वच्छता पर बड़े स्तर पर काम कर रहा है. और आज इस कार्यक्रम का आखिरी दिन है जिसके तहत .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में बहुत से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर, 2014 को प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी. इस मिशन का मकसद भारत को खुले में शौच मुक्त करना है.
बिहार: प्रधानमंत्री @narendramodi मोतिहारी में #SatyagrahaSeSwachhagraha कार्यक्रम में पहुंचे, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास। pic.twitter.com/wJ7A0AD2RQ
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 10, 2018
पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा था कि 2 अक्टूबर, 2019 को गांधीजी की 150वीं जयंति तक भारत को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त करना है.
web team IBC24