Chamoli Tunnel Accident Update/Image Credit: X Handle
Chamoli Tunnel Accident Update: देहरादून: उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है और टनल में अभी भी 3 लोग फंसे हैं।
उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे के समय टनल में कुल 22 लोग फंसे थे जिसमें 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। टनल के अंदर पानी और मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। NDRF, SDRF, ITBP और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव में जुटी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
Chamoli Tunnel Accident Update: इसके बाद अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। घायलों में झारखंड के 6, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल का 1-1 व्यक्ति घायल है वहीं, मृतकों में उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 2 मजदूर शामिल हैं। सीएम धामी ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-