#Chandrayaan-3 : मिशन चंद्रयान-3 के लिए आज है काफी अहम दिन, चांद के ऑर्बिट में करेगा एंट्री, शाम 7 बजे मिलेगा बड़ा अपडेट
Mission Chandrayaan-3: नया अपडेट जारी करते हुए बताया है शनिवार की शाम 7 बजे चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में एंट्री करेगा।
#Chandrayaan-3
#Chandrayaan-3 : बेंगलुरु। इसरो चंद्रयान से जुड़ी पल-पल की ख़बरें देशवासियों के साथ पूरी दुनिया को साझा कर रहा है। (Chandrayaan-3 current position in space) इसरो ने नया अपडेट जारी करते हुए बताया है शनिवार की शाम 7 बजे चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में एंट्री करेगा। अब मिशन चांद के बेहद ही करीब है। चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया।
#Chandrayaan-3 : इसरो के अनुसार, एक और महत्वपूर्ण प्रयास में अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे के लिए निर्धारित है। इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया जाएगा जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास होगा। इससे पहले, उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा।
https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1687666646930849794?s=20
read more : BJP सांसद को मिली 2 साल की सजा, खत्म होगी संसद की सदस्यता! जानें पूरा मामला
जब चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट (Moon Orbit) में एंट्री करेगा तो सबसे पहले इसे अपनी गति को नियंत्रित करना होगा। स्पीड पर काफी हद तक कंट्रोल करने पर ही ये ऑर्बिट में ठीक तरह से ट्रैवल कर पाएगा। दरअसल ऑर्बिट में घुसते ही चंद्रयान-3 चांद के गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में आ जाएगा। इसरो के डायरेक्टर डॉ. एस सोमनाथ की मानें तो चांद के पांच ऑर्बिट हैं। फिलहाल चंद्रयान-3 की एंट्री पहले ऑर्बिटर में होगी। यहां पर गति नियंत्रित की जाएगी और इसके बाद धीरे-धीरे ये अगले ऑर्बिट में प्रवेश करता जाएगा। 17 अगस्त को इसे एक एक गोल ऑर्बिट में एंट्री कराई जाएगी जहां से करीब एक हफ्ते में या पांच दिन में ये चांद पर उतरने की तैयारी करेगा।

Facebook


