चतरथ कांग्रेस मुख्यालय के प्रभारी, बोसीराम सिरम अरुणाचल के अध्यक्ष नियुक्त

Ads

चतरथ कांग्रेस मुख्यालय के प्रभारी, बोसीराम सिरम अरुणाचल के अध्यक्ष नियुक्त

  •  
  • Publish Date - June 18, 2025 / 10:36 PM IST,
    Updated On - June 18, 2025 / 10:36 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री बोसीराम सिरम को बुधवार को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिराम की नियुक्ति को मंजूरी दी।

सिरम ने नबाम टुकी का स्थान लिया है। सिरम वर्ष 2009 से 2014 के दौरान अरुणाचल के शिक्षा मंत्री रहे हैं।

कांग्रेस ने मनीष चतरथ को कांग्रेस मुख्यालय का प्रभारी बनाया है।

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि गुरदीप सप्पल पार्टी में प्रशासनिक मामलों के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे।

भाषा हक माधव पवनेश

पवनेश