नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 28, 2022 / 02:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नोएडा(उप्र), 28 मार्च (भाषा) नोएडा में कथित तौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तेजवीर नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि सेक्टर 62 स्थित एक कार्यालय के कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया तथा उसे एक कंपनी में नौकरी दिलाने की पेशकश की।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार इन लोगों ने इंटरव्यू आदि के नाम पर तेजवीर से करीब 10 हजार रुपये ले लिए और कई लोगों से इसी प्रकार से ठगी की और बाद में कार्यालय बंद करके फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना