छत्रपति संभाजीनगर: दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने महिला पर जानलेवा हमला किया

Ads

छत्रपति संभाजीनगर: दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने महिला पर जानलेवा हमला किया

  •  
  • Publish Date - March 5, 2025 / 05:43 PM IST,
    Updated On - March 5, 2025 / 05:43 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, पांच मार्च (भाषा)महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर कथित तौर पर 36 वर्षीय महिला पर चाकू से कई बार वार कर उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभिषेक नवपुते ने जिले के घर्डोन इलाके में महिला को निशाना बनाया।

पुलिस के मुताबिक नवपुते पिछले कुछ समय से महिला का पीछा कर रहा था, बावजूद इसके कि महिला ने उसके प्रयासों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

अधिकारी ने बताया कि नवपुते ने रविवार को खेत में काम कर रही महिला का कथित तौर पर गला घोंटने और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब महिला ने विरोध किया, तो उसने चाकू से तब तक उस पर हमला किया जब तक कि वह असहाय होकर गिर नहीं पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि महिला को करीब 15 जख्म आए हैं।

उन्होंने बताया कि नवपुते महिला को मरा हुआ मानकर मौके से फरार हो गया। बाद में महिला की सास ने उसे देखा और अस्पताल ले गई। अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को महिला को होश आया और उसने पुलिस को हमले की जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक नवपुते को मंगलवार को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा धीरज नरेश

नरेश