मुख्यमंत्री हिमंत ने सीतारमण और जोशी के साथ असम के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की

Ads

मुख्यमंत्री हिमंत ने सीतारमण और जोशी के साथ असम के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 05:31 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 05:31 PM IST

गुवाहाटी, 21 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राजधानी में केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

शर्मा ने सीतारमण को बाढ़ की स्थिति पर राज्य सरकार की कार्रवाई और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर हमेशा खुशी होती है, जो लगातार असम के हितों और आंकाक्षाओं की प्रबल समर्थक रही हैं।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘हमेशा की तरह, उन्होंने हमारी चिंताओं को बहुत ध्यान और संवेदनशीलता से सुना। मैं उनके सकारात्मक रुख और इस भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं कि भारत सरकार असम के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी, क्योंकि हम बाढ़ से प्रभावित हर परिवार की जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री जोशी के साथ भी ‘‘बेहद सार्थक बैठक’’ की।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमने शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में असम के लिए अहम प्राथमिकताओं पर चर्चा की। असम के प्रति सकारात्मक नजरिए और लगातार सहयोग के लिए जोशी जी का आभार।’’

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश