नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में खुले बिजली के तारों को एबी केबल में बदलने के कार्य की बृहस्पतिवार को शुरुआत की और 130 से ज्यादा ई-कूड़ा गाड़ियों को हरि झंडी दिखाई।
गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शालीमार बाग के विभिन्न ब्लॉकों में खुले बिजली के तारों को एबी केबल में बदलने के कार्य की शुरुआत की गई है तथा इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध होगी।
इंसुलेटेड एबी (एरियल बंच्ड) केबलें विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित बनाती हैं, बिजली की हानि को कम करती हैं तथा बिजली चोरी पर रोक लगाती हैं।
पोस्ट के मुताबिक, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कचरा संग्रह करने के लिए 137 इलेक्ट्रिक कूड़ा गाड़ियों को भी रवाना किया।
उन्होंने कहा कि ये वाहन चार जोन में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करेंगे और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश