मुनक नहर में डूबे बच्चों के परिजनों से मिली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अनुग्रह राशि देने की घोषणा

Ads

मुनक नहर में डूबे बच्चों के परिजनों से मिली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अनुग्रह राशि देने की घोषणा

  •  
  • Publish Date - September 9, 2025 / 04:21 PM IST,
    Updated On - September 9, 2025 / 04:21 PM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में मुनक नहर में डूब दो बच्चों के परिवारों से मुलाकात की और उनको अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि नहर के किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने अब नहर के रखरखाव की जिम्मेदारी हरियाणा से ले ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नहर में डूबे दो बच्चों के परिवारों से मुलाकात की। शोक संतप्त परिवारों को अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’

नहर में डूबे अनिकेत (नौ) और कृष्ण कुमार (13), शालीमार बाग में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास झुग्गियों रहते थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर ये दोनों लड़के नहर में डूब गए थे।

भाषा

सुमित खारी

खारी