राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस
जयपुर, 19 मई (भाषा) राजस्थान में मंगलवार को चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 45.9 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में दिन का तापमान 45.8 डिग्री, पिलानी में 45.3 डिग्री, फालौदी और चूरू में 44.8 डिग्री, कोटा में 44.4 डिग्री, बीकानेर में 43.8 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में इसी तरह की गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना जताई है।
भाषा बाकोलिया
जोहेब
जोहेब

Facebook


