सीआईएसएफ ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 68 लाख रुपये की अवैध नकदी बरामद की

Ads

सीआईएसएफ ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 68 लाख रुपये की अवैध नकदी बरामद की

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 06:28 PM IST

नयी दि्ल्ली, 19 अगस्त (भाषा) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर दो भारतीय यात्रियों को 68.53 लाख रुपये की अवैध नकदी ले जाने के आरोप में पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को हवाई अड्डे पर ‘एक्स-रे स्कैनर’ से सामान की जांच के दौरान रोका गया। उन्होंने बताया कि वे असम के गुवाहाटी जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर तैनात आयकर विभाग की ‘एयर इंटेलिजेंस यूनिट’ (एआईयू) को सौंप दिया।

भाषा राखी देवेंद्र

देवेंद्र