बोर्ड की परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त 12वीं की एक छात्रा ने की आत्महत्या

बोर्ड की परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त 12वीं की एक छात्रा ने की आत्महत्या

बोर्ड की परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त 12वीं की एक छात्रा ने की आत्महत्या
Modified Date: February 13, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: February 13, 2026 3:00 pm IST

नोएडा (उप्र), 13 फरवरी (भाषा) नोएडा में सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 22 में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार देर रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 22 के एफ- ब्लॉक में 18 वर्षीय एक छात्रा ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों ने बताया है कि 12वीं की ‘प्री बोर्ड’ परीक्षा में कम अंक आने से वह मानसिक तनाव में थी, संभवत: इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। छात्रा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी।

भाषा सं अमित राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में