CM Rekha Gupta On Loudspeaker: ‘कौन सी रामलीला रात 10 बजे खत्म होती है’, धार्मिक कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर की समय सीमा को लेकर आया सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

Ads

CM Rekha Gupta On Ramleela: दिल्ली सरकार ने रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को देर रात तक जारी रखने की अनुमति

  •  
  • Publish Date - September 23, 2025 / 02:23 PM IST,
    Updated On - September 23, 2025 / 02:28 PM IST

CM Rekha Gupta On Ramleela/mage Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लाउड स्पीकर को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला।
  • सरकार ने बढ़ाई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को जारी रखने की समय सीमा।
  • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया समय सीमा बढ़ाने का ऐलान।

CM Rekha Gupta On Loudspeaker: नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को देर रात तक जारी रखने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘‘दिल्ली में रामराज्य आना चाहिए’’ और इसके लिए ‘‘हम सभी को थोड़ा प्रयास करना चाहिए।’’

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav on Azam Khan: आजम खान के जेल से बाहर आते ही अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान.. उत्तर प्रदेश सियासत में होने लगी ये चर्चा

हिंदू त्योहारों को करना पड़ता है समस्याओं का सामना: सीएम रेखा गुप्ता

CM Rekha Gupta On Loudspeaker: सीएम गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहती थी कि हमारे हिंदू त्योहारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कौन सी रामलीला रात 10 बजे खत्म होती है? दुर्गा पूजा रात 10 बजे खत्म हो ही नहीं सकती। जब गुजरात में पूरी रात डांडिया हो सकता है और रात भर कार्यक्रम हो सकते हैं, तो दिल्ली वालों का क्या कसूर है?’ उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए इस बार हमने रात 12 बजे तक की अनुमति दी है। अब सभी रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक हो सकेंगे।’’

यह भी पढ़ें: Raigarh News: छत्तीसगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपियों के कब्जे से 52 चोरी की गाड़ियां बरामद, मास्टरमाइंड राजा खान पकड़ा गया

सरकार ने बढ़ाया लाउडस्पीकर और धार्मिक आयोजनों का समय

CM Rekha Gupta On Loudspeaker: सोमवार को दिल्ली सरकार ने रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा और संबंधित आयोजनों के दौरान लाउडस्पीकर और जन संबोधन प्रणालियों के इस्तेमाल की अनुमति वाले समय को बढ़ा दिया। इस छूट को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंज़ूरी दे दी और यह 22 सितंबर से तीन अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस विस्तार के तहत, ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन के अधीन समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर देर रात 12 बजे कर दी गई है। आवासीय क्षेत्रों में आयोजकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ध्वनि का स्तर 45 डेसिबल से अधिक न हो। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस कदम के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि रामलीला समितियां लंबे समय से यह मांग कर रही थीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने रामलीला और दुर्गा पूजा के समय को लेकर क्या घोषणा की?

सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि इस बार दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रात 12 बजे तक आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

सीएम रेखा गुप्ता ने समय बढ़ाने का कारण क्या बताया?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हिंदू त्योहारों को रात 10 बजे तक खत्म करना व्यावहारिक नहीं है, जबकि गुजरात जैसे राज्यों में पूरी रात गरबा-डांडिया होता है। इसलिए दिल्लीवासियों को भी देर रात तक त्योहार मनाने का अधिकार मिलना चाहिए।

क्या लाउडस्पीकर इस्तेमाल पर भी सीएम रेखा गुप्ता ने छूट दी है?

जी हां, सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक धार्मिक आयोजनों में लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम इस्तेमाल की अनुमति रात 12 बजे तक दी है।

क्या सीएम रेखा गुप्ता ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोई नियम बताए हैं?

हाँ, उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि का स्तर 45 डेसिबल से अधिक न हो।

सीएम रेखा गुप्ता के फैसले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया रही?

इस फैसले का स्वागत रामलीला समितियों और दुर्गा पूजा आयोजकों ने किया है क्योंकि वे लंबे समय से समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।