CNG Price Today: आम जनता पर डबल झटका! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में उछाल, जानिए कितना बढ़ा दाम

Ads

CNG Price Hike: आम जनता पर डबल झटका! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में उछाल, जानिए कितना बढ़ा दाम

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 08:15 AM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 08:16 AM IST

CNG Price Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सीएनजी 81.09 रुपये प्रति किलो
  • 8 दिन में 4 रुपये की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल-डीजल भी महंगे हुए

नई दिल्ली: CNG Price Today पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है। जिसका असर अब भारत पर भी पड़ रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। हाल ही में शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिला है। जिसके बाद एक और झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी और महंगी (CNG Price Hike Today) हो गई है। जी हां, आज यानी शनिवार को सीएनजी (CNG) का दाम भी 1 रुपया प्रति किलो बढ़ा है।

8 दिन में 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी

CNG Rate Hike इसके साथ ही अब प्रति किलो सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये हो गई है। बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस तरह 8 दिन में सीएनजी के दाम में भी 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 17 मई को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी और 15 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल

आपको बता दें कि इससे पहले आज शनिवार को पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

सीएनजी की नई कीमत क्या है?

दिल्ली में सीएनजी अब 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।

सीएनजी में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

पिछले 8 दिनों में कुल 4 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें क्या हैं?

दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।