दिल्ली में 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, दो विदेशी गिरफ्तार

दिल्ली में 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, दो विदेशी गिरफ्तार

दिल्ली में 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, दो विदेशी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 24, 2022 1:47 am IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सूरीनाम निवासी मौरे एर्ना गंगाडियन (45) और युगांडा निवासी नमुबीरु जनत (35) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनीषी चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने करोल बाग के एक होटल में छापेमारी के बाद कोकीन बरामद की और गंगाडियन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद जनत को पकड़ा गया और उसके पास भी कोकीन बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि कुल 1,850 ग्राम कोकीन बरामद हुई है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में