ओडिशा : कांग्रेस ने चार और विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

Ads

ओडिशा : कांग्रेस ने चार और विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - April 18, 2024 / 01:45 PM IST,
    Updated On - April 18, 2024 / 01:45 PM IST

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के वास्ते बृहस्पतिवार को चार और प्रत्याशियों की घोषणा की।

पार्टी ने कहा कि देवेंद्र कुमार साहू महांगा से, मनोज रथ सत्यबाड़ी से, प्रकाश चंद्र जेना भुवनेश्वर-मध्य से तथा अशोक कुमार दास भुवनेश्वर उत्तर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीट के वास्ते अब तक प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। उसने दो सीट जेएमएम और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ी हैं।

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) अब तक 126 सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुका है। भाजपा ने अब तक 112 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे हैं।

राज्य में 13 मई से विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश