नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक सरकार के 10 मंत्रियों को क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक सरकार के मंत्री दिनेश गुंडुराव, प्रियंक खरगे, केएच मुनियप्पा, कृष्ण बायरे गौड़ा, ईश्वर खांडरे, शरण प्रकाश पाटिल, एमसी सुधाकर, बी नागेंद्र, शिवराज थंगाडगी और बीजेड जमीर अहमद खान को तेलंगाना के लिए क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने तेलंगाना के विधानसभा के स्तर पर 48 पर्यवेक्षकों की नियुक्त की है।
तेलंगाना में 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
भाषा हक
हक माधव
माधव