कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए 26 पर्यवेक्षक नियुक्त किये

कांग्रेस ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के लिए 26 पर्यवेक्षक नियुक्त किये

कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए 26 पर्यवेक्षक नियुक्त किये
Modified Date: December 27, 2022 / 04:29 pm IST
Published Date: December 27, 2022 4:29 pm IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा ) कांग्रेस ने 26 जनवरी से शुरू हो रहे ‘हाथ से हाथ जोड़ो ‘ अभियान की योजना और क्रियान्वयन के मकसद से मंगलवार को 26 पर्यवेक्षक नियुक्त किये।

पार्टी की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।

उत्तम कुमार रेड्डी को आंध्र प्रदेश, रंजीत रंजन को असम, सुबोध कांत सहाय को बिहार , पृथ्वीराज चव्हाण को कर्नाटक, मिलिंद देवड़ा को गुजरात और कई अन्य नेताओं विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस ने फैसला किया है कि आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

करीब दो महीने तक चलने वाले ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान’ में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का संदेश होगा। उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा।

पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुआई प्रियंका गांधी वाद्रा करेंगी।

भाषा हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में