नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्निथला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विशेष पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कुछ अन्य नेताओं को भी विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था।
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए निकाले जाने वाली ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ के लिए छह समन्वयकों की नियुक्ति की है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद रंजीत रंजन, पूर्व सांसद उदित राज, प्रदीप टम्टा और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह पटेल को इस यात्रा के लिए समन्वयक बनाया गया है।
तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर और राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
भाषा हक हक माधव
माधव