मनमोहन के खिलाफ मामला बंद होने पर कांग्रेस ने कहा: प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगें

मनमोहन के खिलाफ मामला बंद होने पर कांग्रेस ने कहा: प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगें

मनमोहन के खिलाफ मामला बंद होने पर कांग्रेस ने कहा: प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगें
Modified Date: July 29, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: July 29, 2026 6:19 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में आपराधिक कार्यवाही बंद किए जाने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह के खिलाफ जारी आपराधिक मामला बंद कर दिया और उन्हें आरोपी के रूप में तलब करने वाले आदेश रद्द कर दिए।

इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।’’

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने अन्ना हजारे आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि ‘इंडिया अंगेस्ट करप्शन’ असल में ‘करप्शन अगेंस्ट इंडिया’ था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन का 27 दिसंबर 2024 को निधन हो गया था और अब वह इस हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामले में औपचारिक रूप से बरी हो गए हैं।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह और अन्य को क्लीन चिट दिए जाने संबंधी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार कर ली।

शीर्ष अदालत ने कहा कि अधीनस्थ अदालत के न्यायाधीश के पास सीबीआई की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ को खारिज कर संज्ञान लेने का कोई कारण नहीं था।

भाषा हक नरेश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में