Odisha Assembly Elections : ओडिशा की 75 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, 9 महिलाओं को पार्टी ने दिया मौका, जानें कौन-कहां से लड़ेंगे चुनाव

Ads

Congress candidates announced for 75 assembly seats of Odisha

  •  
  • Publish Date - April 14, 2024 / 11:35 PM IST,
    Updated On - April 15, 2024 / 12:26 AM IST

भुवनेश्वर : Odisha Assembly Elections ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 75 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री जे.बी. पटनायक के बेटे पृथ्वी बल्लव पटनायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. सिंहदेव की रिश्तेदार सुष्मिता सिंह देव का नाम शामिल है। कांग्रेस की 75 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नौ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।

Read More : ‘मैं ओल्ड एज पुरुषों के साथ सोकर लाखों कमाती हूं’, मैं उन्हें रोमांच देकर युवा महसूस कराती हूं’ 

Odisha Assembly Elections अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित सूची में कई नए चेहरे और कुछ पूर्व विधायक को जगह मिली है। तीन विधानसभा सीट तलसरा, बालीगुड़ा और कबिसूर्यनगर पर पार्टी ने उम्मीदवारों को बदल दिया है। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान प्रबोध टिर्की की जगह तलसारा में देबेंद्र भितारिया को टिकट दिया गया है, जबकि बालीगुड़ा में सुरदा प्रधान की जगह उपेंद्र प्रधान को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह कविसूर्यनगर में बिपिन बिहारी स्वैन को चिरंजीवी बिसोई की जगह उम्मीदवार बनाया गया है।

Read More : Hot Sexy video: देसी भाभी की बोल्ड अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना, वीडियो देख बेकाबू हो रहे यूजर्स… 

औल के पूर्व विधायक देबेंद्र शर्मा की बेटी डॉ. देबस्मिता शर्मा को उनके पिता के स्थान पर प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक जुगल पटनायक के बेटे असित पटनायक को भद्रक से उम्मीदवार बनाया गया है जो हाल ही में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों सुरेश राउत्रे और अधिराज पाणिग्रही का टिकट काटने का फैसला किया है। अन्य लोगों में, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस (ओपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक और जयदेव जेना को क्रमशः भंडारीपोखरी और आनंदपुर विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधायक देबाशीष पटनायक बांकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp