Damoh Spa Centre Raid / Image Source : FILE
दमोह : Damoh Spa Centre Raid : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने तीन गुल्ली चौराहे पर चल रहे एक स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। इस छापे के दौरान पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस ने मामले में स्पा सेंटर के संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन गुल्ली चौराहे के पास स्थित इस स्पा सेंटर में गलत काम किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब कोतवाली पुलिस ने वहाँ दबिश दी, तो मौके से 3 युवक और 3 युवतियां बेहद आपत्तिजनक और संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने तुरंत सभी को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई।इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों और युवतियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे के तार और कहाँ-कहाँ से जुड़े हुए हैं।