कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राज्य, जिला और ब्लॉक कमेटी को भंग किया

Ads

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राज्य, जिला और ब्लॉक कमेटी को भंग किया

  •  
  • Publish Date - December 5, 2024 / 11:43 PM IST,
    Updated On - December 5, 2024 / 11:43 PM IST

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी उत्तर प्रदेश कमेटी, जिलों, शहरों और ब्लॉक की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला, शहर और ब्लाक कमेटी के भंग करने के फैसले को स्वीकृति दी।

कांग्रेस के इस कदम को उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलाव के नजरिये से देखा जा रहा है।

भाषा हक देवेंद्र

देवेंद्र