कांग्रेस ने अपने 10 बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, कहा नोटिस के जवाब से संतुष्ट नही
कांग्रेस ने अपने 10 बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, कहा नोटिस के जवाब से संतुष्ट नही
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी (यूपीसीसी) ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने 10 बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। बाहर किए गए नेताओं में तीन पूर्व विधायक, दो पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, एक पूर्व एमएमलसी और तीन अन्य नेता शामिल हैं। इन नेताओं को पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस भेजा था, जिसके जवाब से संतुष्ट ना होने के बाद इन्हें पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें —महाराष्ट्र फ्लोर टेस्ट में छोटे दलों का होगा अहम रोल, अन्य 29 विधायकों में स…
पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व एमएमलसी सिराज मेहंदी, यूपी के पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक नेक चंद्र पांडेय, स्वयं प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह शामिल हैं।
यह भी पढ़ें — होमगार्ड्स को मिलेगा पुलिस कांस्टेबल के समान न्यूनतम वेतन, सैलरी मे…
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ओर से जारी पत्र में इन नेताओं के लिए लिखा गया है, ‘पिछले कुछ समय से आप लोगों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी से संबंधित अखिल भारतीय कांग्रेस के फैसलों पर अनवरत और अनावश्यक रूप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध किया है। इससे और मीडिया में दिए आपके बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है। अनुशासन समिति ने आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया करके 24 घंटे में जवाब मांगा था। आपके जवाब से अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं है। इसलिए आप सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए तत्काल प्रभाव से निकाला जाता है।’
यह भी पढ़ें — सुप्रीम कोर्ट में बहस के बाद महाराष्ट्र मामले की सुनवाई टली, कल फिर…

Facebook


