झारखंड के सिंहभूम से कांग्रेस सांसद भाजपा में शामिल

झारखंड के सिंहभूम से कांग्रेस सांसद भाजपा में शामिल

झारखंड के सिंहभूम से कांग्रेस सांसद भाजपा में शामिल
Modified Date: February 26, 2024 / 02:31 pm IST
Published Date: February 26, 2024 2:31 pm IST

रांची, 26 फरवरी (भाषा) झारखंड के सिंहभूम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है।’’

भाजपा-आजसू (अखिल झारखंड छात्र संघ) गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 संसदीय सीट में से 12 पर जीत हासिल की थी।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में