चीमेनी परमाणु संयंत्र पर केरल के मंत्री की टिप्पणी का कांग्रेस सांसद ने विरोध किया

Ads

चीमेनी परमाणु संयंत्र पर केरल के मंत्री की टिप्पणी का कांग्रेस सांसद ने विरोध किया

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 10:05 PM IST

तिरुवनंतपुरम/कासरगोड, 16 जुलाई (भाषा) कमजोर मानसून की वजह से बिजली की भारी कमी का सामना कर रहे केरल के बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीमेनी में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद विचार किया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने सार्वजनिक रूप से इससे असहमति जताई और कहा कि अगर स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो परियोजना उन पर थोपी नहीं जा सकती।

जोसेफ ने सुबह तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से कहा कि कासरगोड में प्रस्तावित चीमेनी परमाणु ऊर्जा केंद्र पर सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद विचार किया जा सकता है, क्योंकि इसे सुरक्षित तरीके से लागू करना राज्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

मंत्री ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र को भविष्य में राज्य के लिए बिजली उत्पादन का एक वैकल्पिक स्रोत बताया, क्योंकि राज्य अभी बिजली की कमी का सामना कर रहा है।

कासरगोड से कांग्रेस सांसद उन्नीथन ने कहा कि अगर लोग चीमेनी में ऊर्जा संयंत्र का विरोध कर रहे हैं, तो इसे उन पर सिर्फ इसलिए नहीं थोपा जा सकता कि संयुक्त लोकतांत्रिक सरकार (यूडीएफ) सरकार सत्ता में है।

उन्होंने कासरगोड में पत्रकारों से कहा कि किसी इलाके में वहां के लोगों की सहमति के बिना परमाणु ऊर्जा संयंत्र नहीं लगाया जा सकता।

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश