असम में जीते तो सरकारी नौकरी में देंगे महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

असम में जीते तो सरकारी नौकरी में देंगे महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

असम में जीते तो सरकारी नौकरी में देंगे महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस का बड़ा ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 4, 2021 9:58 am IST

गुवाहाटी: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम में अगर ‘महाजोत’ (महागठबंधन) सत्ता में आता है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस नीत गठबंधन महिला और युवाओं के उत्थान पर अधिक ध्यान देगा।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, 45 हजार रुपए से कम हुए Gold के दाम

उन्होंने कहा, “ जब कांग्रेस नीत महागठबंधन सरकार बनाएगा तो हम महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे। जो हम सबसे पहले करेंगे, उनमें से एक यह है।” देव ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन जवाबदेही तथा नौकरी की गारंटी में यकीन रखता है।

Read More: असली मंडी का पता चल गया, वो है दिल्ली का संसद भवन, MSP पर खरीदी को लेकर राकेश टिकैत का बयान

उन्होंने भाजपा नीत राज्य सरकार की सीधे लाभ स्थानांतरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर तंज करते हुए कहा, “ असम की महिलाओं और युवाओं को खैरात नहीं चाहिए। वे नौकरी के मौके चाहते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहते हैं। ”

Read More: कपड़े की दुकान में मिल जाती थी ड्रग्स की पुड़िया, भारी बल की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई, इधर पुलिस ने जब्त की 20 क्विंटल अफीम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"