Congress Reactions on LPG Price Hike || Image- IBC24 News File
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि यह इजाफा हाल ही में संपन्न हुए चुनावों का सीधा परिणाम है। (Congress Reactions on LPG Price Hike) X पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि कीमतों में इस उछाल ने बढ़ती मुद्रास्फीति के बारे में उनकी पहले की चेतावनी को सही साबित कर दिया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा। “कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।” उन्होंने आगे लिखा, “फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।”
कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।
फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।
चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2026
केंद्र सरकार के फैसले पर सिर्फ राहुल गाँधी नहीं बल्कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने भी हमला बोला है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?’
सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।
सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2026
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने भी केंद्र को लपेटे में लिया और कहा, “इसका असर आम आदमी और होटलों पर पड़ेगा। उन्होंने (BJP) इस देश के वोटरों को धोखा दिया है। (Congress Reactions on LPG Price Hike) हमें पता था कि वे चुनाव के बाद ऐसा करेंगे। यह लोगों की पीठ में छुरा घोंपना है। हम इसकी निंदा करेंगे और इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे ताकि वे कीमतों में बढ़ोतरी वापस लें।”
#WATCH | Bengaluru | On commercial LPG cylinder price hike, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, “It will affect the common man and the hotels. They (the BJP) have cheated the voters of this country. We knew they would do this after the elections. This is backstabbing the… pic.twitter.com/90HlPOBlNb
— ANI (@ANI) May 1, 2026
हालांकि आलोचनाओं के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग ने सरकार का बचाव किया है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी चल रहे ग्लोबल संकट की वजह से हुई है, जो किसी से छिपा नहीं है। हमारी सरकार ने कभी इस बात से इनकार नहीं किया है कि अगर ये चुनौतियां जारी रहीं, तो सभी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं…”
Delhi: On the commercial LPG cylinder price hike, Union Minister Chirag Paswan says, “The increase in commercial gas prices is due to the ongoing global crisis, which is not hidden from anyone. Our government has never denied that if these challenges continue, difficulties may… pic.twitter.com/zZpFvXRv6E
— IANS (@ians_india) May 1, 2026
गौरतलब हैं कि, वैश्विक ऊर्जा दबाव और अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजारों में लगातार अस्थिरता के बीच, केंद्र ने गुरुवार देर शाम पूरे भारत में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि कर दी है। (Congress Reactions on LPG Price Hike) होटलों, रेस्तरां, फूड स्टॉलों और अन्य व्यवसायों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत नए बदलाव के बाद काफी बढ़ गई है।
Prices of 19 KG Commercial cylinder has been increased by Rs 993 from today. A 19 Kg cylinder will cost Rs 3071.50 in Delhi from today. No change in domestic cylinder prices: Sources
— ANI (@ANI) May 1, 2026
घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया
दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई