कांग्रेस के पूर्व सचिव पी सुधाकर रेड्डी ने छोड़ी पार्टी, कहा- टिकट के लिए पैसे मांगती है पार्टी

Ads

कांग्रेस के पूर्व सचिव पी सुधाकर रेड्डी ने छोड़ी पार्टी, कहा- टिकट के लिए पैसे मांगती है पार्टी

  •  
  • Publish Date - March 31, 2019 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर देश की सियासत में सरगर्मी बढ़ी हुई है। एक ओर जहां भाजपा सत्ता में वापस आने पूरजोर कोशिश कर रही है वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आर्ई है। कांग्रेस को तेलंगाना में तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी पर टिकट वितरण के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

Read MNore: सीएम बघेल का तंज, कहा- हमने जनता का कर्ज चुकाया, पूर्व सरकार ने प्रदेश को दिवालिया बनाया

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व सचिव पी सुधाकर रेड्डी ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि “दुर्भाग्य से कांग्रेस की परंपरा और मूल्य पार्टी के सिद्धांत के विपरीत बदल गए हैं। तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव 2018 और आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के में टिकट वितरण के लिए पैसों का बोलबाला रहा है। पार्टी टिकट देने के लिए उम्मीदवारों से करोड़ों रूपए की मांग कर रही है। कांग्रेस में टिकट आवंटन के लिए व्यवसायीकरण ने मुझे पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। ”उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भ्रष्ट और बुरे व्यवहार का कारण राज्य नेतृत्व की विफलता है।

Read More: अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने बताई वजह

उन्होंने आगे कहा कि मैने इस प्रकार की अव्यवस्था को पार्टी नेतृत्व को अवगत कराने की कोशिश की, लेकिन विफल रहा। मैंने जमीनी स्थिति से अवगत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन बिचौलियों के कारण हाईकमान ने इस बारे में विचार नहीं किया। मैं कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के ऐसे रवैये से नाराज था। चूंकि पार्टी देशवासियों की भावनाओं को समझने में विफल रही है, इसलिए मुझे लगा कि कांग्रेस पार्टी में गैर-जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ काम करना उचित नहीं है।