कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने कुछ महीने बाद होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश करेंगे।
कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मोहन प्रकाश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि सांसद नीरज डांगी, मोहम्मद जावेद और सप्तगिरि उल्का इसके सदस्य होंगे।
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों की दावेदारी पर विचार करने के बाद कुछ चुनिंदा लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है, जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाती है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होना है। राज्य में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।
भाषा हक अमित
अमित

Facebook


