HP Assembly Elections 2022 : प्रदेश में फिर से लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम, इन 10 वादों को लेकर चुनावी मैदान पर उतरेगी कांग्रेस
Congress promises: कांग्रेस इन 10 वादों पर लड़ेगी चुनाव, जानें प्रदेश की जनता से किए कौन-कौनसे वादे... आम आदमी पार्टी से एक कदम आगे कांग्रेस
Congress promises: शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इसी बीच पार्टियों की रैली और जनता को लुभाने वाले वादों की झड़ी लगी हुई है। चुनाव से पहले जनता से सभी पार्टियां बड़े-बड़े वादे करती है। तो वहीं हिमाचल में भी जनता से वादे करने का दौर चालू हो गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल के लोगों से 5 लुभावने वादे किए थे तो अब कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ाकर 10 वादों का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें- 350 साल पुराने इस मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं ‘लव-कपल्स’, जानें आखिर क्यों है ऐसा
ये कुछ बड़े एलान
Congress promises: कांग्रेस ने जनता से वादे करते हुए कई वादे किए जिसमें पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होगी, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए , महंगाई कम करने, 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया। कांग्रेस के चुनावी वादों में रोजगार से लेकर फ्री बिजली देने तक का वादा है। पार्टी ने स्टार्ट-अप के लिए फंड देने से लेकर अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने तक का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज के घर विराजे श्री गणेश, परिवार सहित की पूजा अर्चना
कांग्रेस के 10 वादे
Congress promises: 1. पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होगी।
2. महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे।
3. महंगाई कम करने, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
4. युवाओं को 5 लाख रोजगार दिया जाएगा।
5. फलों की कीमत बागवानों को तय करने की सुविधा।
6. युवाओं को 680 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप फंड मिलेगा।
7. मोबाइल क्लीनिक के जरिए हर गांव में मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
8. हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
9. गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा।
10. दो रुपए किलो के हिसाब से की जाएगी गोबर खरीदी।

Facebook


