बाड़मेर, (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी कांस्टेबल की पीड़िता के परिजनों ने पिटाई कर दी। आरोपी सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 20,000 छात्र-छात्राओं को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराएगी ये ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी, देखें किसे मिलेगा लाभ
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है जब शिव पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल सुल्तान सिंह पीड़िता के घर में घुसा और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके परिवार वालों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना के बाद कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें: ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था’..कलेक्टर के घर तंज भरा लेटर छोड़ने वाले चोर गिरफ्तार
पीड़िता की ओर से इस संबंध में कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने सिंह को निलंबित कर दिया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह हाडा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कवर्धा में पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा और हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के रिहाई की मांग की