संविदाकर्मी ने सरकारी अधिवक्ताओं के कार्यालय में फांसी लगायी, मौत

संविदाकर्मी ने सरकारी अधिवक्ताओं के कार्यालय में फांसी लगायी, मौत

संविदाकर्मी ने सरकारी अधिवक्ताओं के कार्यालय में फांसी लगायी, मौत
Modified Date: September 27, 2024 / 07:10 pm IST
Published Date: September 27, 2024 7:10 pm IST

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में स्थित सरकरी अधिवक्ताओं के कार्यालय में एक संविदाकर्मी का शव लटका मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (अशोक नगर) बालाराम ने बताया कि संविदाकर्मी मनीष सैनी (34) का शव अधिवक्ता कार्यालय में लटकता मिला ।

उन्होंने बताया कि बांदीकुई निवासी सैनी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन कार्यालय के बाहर मरने वाले के आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं ।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में