नईदिल्ली। कोरोना वायरसर को लेकर देश में जबरदस्त खौफ का माहौल है। जिसके चलते एक के बाद एक ट्रेन, बस, हवाई यात्रा सहित कई सेवाएं बंद हो रहे हैं। देश के कई धार्मिक स्थलों मंदिरों और मस्जिदों को बंद करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर को राज्य सरकार ने बंद करने का आदेश जारी किया है।
Read More News: मध्यप्रदेश में सीएम की रेस में आगे चल रहे ये नाम, लाबिंग के लिए पहुंचे
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर 31 मार्च तक बंदवृंदावन स्थित ठाकुर बिहारी जी सरकार के पट 31 मार्च तक भक्तों के दर्शन के लिए बन्द रहेंगे। हालांकि सभी पूजा भोग सेवाएं नियमित चलेंगी। दूसरी ओर कश्मीर में वक्फ बोर्ड के तहत आने वाली सभी मस्जिदों में नमाज पर रोक लगा दी गई है।
Read More News: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 63 पहुंची, कई शहरों
बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सत्य निष्ठा के साथ सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू करने की अपील की है। इस ऐलान का असर आज से ही पूरे देश में देखने को मिल रहा है।
Read More News: प्रशासन की टीम ने मेडिकल दुकान में मारा छापा, बड़ी मात्रा में जब्त किए ग