देश में 14 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमण के आंकड़े, 2041 मरीज हुए ठीक, 486 लोगों ने गंवाई जान

देश में 14 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमण के आंकड़े, 2041 मरीज हुए ठीक, 486 लोगों ने गंवाई जान

देश में 14 हजार  के पार हुए कोरोना संक्रमण के आंकड़े, 2041 मरीज हुए ठीक, 486 लोगों ने गंवाई जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 18, 2020 1:46 am IST

नईदिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 14 हजार 352 संक्रमण के मामले आ चुके हैं। जिसमें 486 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं इसके बीच अच्छी खबर ये भी है कि अब तक 2 हजार 41 संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, कहा- रोहिंग्या मुसलमानों की कराएं कोरोना …

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में हैं। जहां 3 हजार 320 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें अबतक 201 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं दिल्ली संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर है जहां 1 हजार 707 मामले सामने आए हैं और 42 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु जहां 1323 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें, 42 की मौत और 72 ठीक हो चुके हैं। उधर राजस्थान में 1229, गुजरात में 1099, उत्तर प्रदेश में 849 मामलों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें: किसानों की ये बड़ी चिंता हुई खत्म, सरकार ने लॉन्च किया ‘किसान राहत’…

वहीं पूरी दुनिया में अबतक कोरोना से करीब साढ़े 22 लाख लोग संक्रमित मिले हैं और इसकी वजह से 1 लाख 54 हजार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। तो 5 लाख 71 हजार 577 लोग ठीक हो चुके हैं। इस संक्रमण की सबसे ज्यादा मार सुपरपावर अमेरिका झेल रहा है, अभी तक वहीं करीब करीब 37 हजार 154 लोगों की मौत हो चुकी है तो नहीं करीब साढ़े 7 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां करीब 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: पहलवान बबीता फोगाट ने वीडियो जारी कर दोहराई अपनी बात, तबलीगी जमात न…

वहीं मध्यप्रदेश में 1312 मरीजों में संक्रमण हो चुका है, जिनमें से 71 ठीक हुए है, 69 ने अपनी जान गंवा दी है, इंदौर में सबसे ज्यादा 842 मरीज पाए गए हैं। राजधानी भोपाल में 197 मरीज हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अब तक 36 मरीज सामने आए हैं जिनमें से 12 मरीजों का इलाज जारी है। शेष 24 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com