देश में 1 दिन में 3.55 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 4,205 की मौत, 3.48 लाख नए केस

Ads

देश में 1 दिन में 3.55 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 4,205 की मौत, 3.48 लाख नए केस

  •  
  • Publish Date - May 12, 2021 / 05:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नई दिल्ली, 12 मई (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई। वहीं राहत की बात है कि 3,55,338 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

पढ़ें- अच्छी खबर.. 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगाया जा सक…

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,04,099 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.87 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इस जिले में 13, 14 और 15 मई को रहेगा प…

भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

पढ़ें- शराब की होम डिलीवरी में संकट, अब नई बुकिंग के ऑर्डर…

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे।

पढ़ें- इजराइल, हमास के बीच तेज हुई लड़ाई, नेतन्याहू ने कहा…

भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 11 मई तक 30,75,83,991 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 19,83,804 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।