कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के 70 नए मामले आए सामने
कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के 70 नए मामले आए सामने
नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 24,382 हो गई है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 70 और लोग संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में 759 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 23,536 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 24,382 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की वजह से 86 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाषा सं सिम्मी
सिम्मी

Facebook


