राजस्थान में दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या की

Ads

राजस्थान में दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - January 14, 2022 / 07:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

जयपुर, 14 जनवरी (भाषा) राजधानी जयपुर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को एक दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी विष्णु खत्री ने शुक्रवार को बताया कि शिवशंकर कॉलोनी निवासी हेमंत साहू (26), और उसकी पत्नी हेमलता साहू (21) ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक हेमंत साहू ने अपने हाथों की नसे काटने के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाने का सेवन कर लिया।

उन्होंने बताया दोनों की शादी नौ महीने पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये, इस संबंध सीआरपीसी की धारा 176 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा कुंज कुंज रंजन

रंजन

रंजन