कोविड-19: तमिलनाडु में 1,164 और कर्नाटक में 365 नये मामले सामने आये

Ads

कोविड-19: तमिलनाडु में 1,164 और कर्नाटक में 365 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - October 21, 2021 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

चेन्नई/बेंगलुरु, 21 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,164 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,91,797 हो गई। वहीं कर्नाटक में इस महामारी के 365 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,84,849 पर पहुंच गई।

तमिलनाडु के एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से आज 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,968 हो गई। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में महामारी से 1,412 और लोगों के स्वस्थ होने से ठीक हुए लोगों की संख्या 26,42,039 हो गई। राज्य में अभी 13,790 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में इस महामारी के 365 नये मामले सामने आये जबकि आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,984 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में 443 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 29,37,848 पर पहुंच गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,988 हैं।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव