कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में 616 नए मामले, जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में मास्क अनिवार्य

कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में 616 नए मामले, जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में मास्क अनिवार्य

कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में 616 नए मामले, जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में मास्क अनिवार्य
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: July 19, 2022 8:27 pm IST

शिमला/जम्मू-कश्मीर, 19 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 616 नए मामले सामने आए। यह हाल के हफ्तों में एक दिन में संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है।

वहीं, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में तीन जिलों में मास्क को अनिवार्य किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,086 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के कारण कुल 4,129 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इस समय राज्य में कुल 2,939 मरीज़ उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी राज्य में पिछले 24 घंटे में 322 मरीज़ बीमारी से ठीक हुए और अब तक कुल 2,83,999 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उधर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण पर नियंत्रण के लिए श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 1,200 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में मई के आखिर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा जिलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

भाषा

फाल्गुनी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में