देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 लाख के पार, 19 जुलाई के बाद सबसे कम मौतें

Ads

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 लाख के पार, 19 जुलाई के बाद सबसे कम मौतें

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम हुई।

Read More News: 7 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया नेस्तनाबूत, फसलों को रौंदा

देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नए मामले सामने आए थे। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन संख्या आठ लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार अभी 7,72,055 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 10.23 फीसदी है।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 फीसदी है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।

Read More News: जय विलास पैलेस के गेट के बाहर कांग्रेस देगी मौन धरना, किसान की मौत के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गये थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

Read More News: उन्होंने देश के लोगों को धोखा दिया : पीडीएम, मरियम नवाज का आरोप-आपसे सवाल करो तो सेना के पीछे छिप जाते हो