प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Ads

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 07:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद यह मंत्रिपरिषद की पहली बैठक है।

Read More: भूपेश सरकार ने दिया 25 लाख और वैक्सीन का ऑर्डर, लेकिन 1 मई से 18+ के ​टीकाकरण को लेकर संशय, सीएम ने बुलाई बैठक

सूत्रों ने बताया कि वैश्विक महामारी और इससे निपटने के तरीकों पर इस डिजिटल बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा देश में जारी टीकाकरण में पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। देश में एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोग टीकाकरण के लिए पात्र हो जाएंगे।

Read More: IBC24 के खिलाफ दुष्प्रचार, फेक ट्वीट वायरल कर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 हालात पर चर्चा करने के लिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं। वह दवा उद्योग से जुड़े नेताओं, आक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, तीनों सशस्त बलों के प्रमुखों और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों से महामारी से निपटने को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

Read More: मंत्री सिंहदेव ने दिया राजधानी अस्पताल की मान्यता रद्द करने का आदेश, अग्निकांड के 10 दिन बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने दी थी मान्यता