कश्मीर में अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने स्कूल में कोविड अस्पताल बनाने की दी पेशकश, ‘हिलाल-ए-अहमर एम्बुलेंस’ भी देगी सेवाएं

Ads

कश्मीर में अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने स्कूल में कोविड अस्पताल बनाने की दी पेशकश, 'हिलाल-ए-अहमर एम्बुलेंस' भी देगी सेवाएं

  •  
  • Publish Date - May 24, 2021 / 11:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर), 24 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक धार्मिक समूह ने अपने स्कूल में 200 बिस्तर वाले एक कोविड देखभाल केन्द्र (सीसीसी) की स्थापना करने का सोमवार को प्रस्ताव दिया।

अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने घोषणा की कि चार ऑकसीजन सांद्रक और उसकी ‘हिलाल-ए-अहमर एम्बुलेंस’ सेवा भी हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए मौजूद रहेगी।

अंजुमन समहू के अध्यक्ष परवेज अहमद शेख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘

Read More: 20 दिन के भीतर जारी होगा 12वीं बोर्ड का टाइम टेबल, शिक्षा बोले- कलंक न बन जाए जनरल प्रमोशन, परीक्षा जरूरी

भद्रवाह में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और सीमित चिकित्सा सुविधाओं को देखते हुए हमने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए यह परीक्षा की घड़ी है और स्थिति से निपटने के लिए हमें सरकार की मदद करने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़ें: पूर्व CM रमन सिंह पर FIR का मामला, सोमवार को फिर गिरफ्तारी देंगे भा…

अधिकारियों ने बताया कि डोडा में रविवार शाम तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,150 हो गए थे और संक्रमण से 81 लोगों की मौत हो गई थी। यहां कुल 3,968 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।