कोविड: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 4445 नए मामले, 19 मौत

कोविड: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 4445 नए मामले, 19 मौत

कोविड: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 4445 नए मामले, 19 मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: January 29, 2022 10:52 pm IST

चंडीगढ़, 29 जनवरी (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 13 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 24 घंटों के दौरान राज्य में 4,445 नए कोविड संक्रमित मिले। इस दौरान गुरुग्राम में तीन और यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र में दो-दो कोविड मरीजों की मौत हो गई।

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित गुरुग्राम में इस दौरान कोविड के 1338 नए मामले मिले, जबकि यह संख्या फरीदाबाद में 475, सोनीपत में 274 और पंचकुला में 242 दर्ज की गई।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 9,42,051 हो गई। कोरोना संक्रमण से राज्य में अब तक 10,269 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में इलाजरत मरीजों की संख्या 30,197 है।

भाषा संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में