इन 11 शहरी क्षेत्रों में दो जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Ads

इन 11 शहरी क्षेत्रों में दो जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

अगरतला, 26 जून (भाषा) त्रिपुरा सरकार ने अगरतला और 10 अन्य शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से सुबह पांच बजे तक के कर्फ्यू को दो जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। एक अधिसूचना से यह जानकारी मिली है। इस प्रतिबंध को पहली बार 16 मई को लागू किया गया था और फिर इसे बार-बार आगे बढ़ाया गया। प्रतिबंध 25 जून को खत्म होने वाला था।

read more: यहां फिर से लगाया गया वीकेंड लॉकडाउन, शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे बाज़ार, इधर सोमवार से शुक्रवार 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें

मुख्य सचिव कुमार आलोक की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘कोविड कर्फ्यू अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 10 अन्य शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में 25 जून से दो जुलाई तक प्रभावी रहेगा।’’

read more: ‘बैंक सखी’ स्कीम से जुड़कर 40 हजार रुपये तक हर महीने कमा रहीं महिला…

अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मोहल्ले की दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान सिर्फ सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।