नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने सोमवार को आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।
समीर ऐप के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा,’ 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप