माकपा नेता ने केरल श्वेत पत्र में एआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया, सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

Ads

माकपा नेता ने केरल श्वेत पत्र में एआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया, सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 12:59 AM IST

तिरुवनंतपुरम, पांच जून (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता टी एम थॉमस इसहाक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केरल विधानसभा में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार द्वारा पेश किया गया श्वेत पत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके तैयार किया गया है, जिससे गोपनीय सरकारी दस्तावेजों के प्रबंधन की चिंता पैदा होती है।

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में श्वेत पत्र पेश किया, जिसे पूर्व कैबिनेट सचिव के एम चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने तैयार किया है।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, इसहाक ने दावा किया कि दस्तावेज़ तैयार करने के दौरान वित्त विभाग के संवेदनशील रिकॉर्ड का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्लेटफार्म का उपयोग करके किया गया होगा।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है यह चिंता की बात है।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष