माकपा नेता मणि ने वन अधिकारियों को पहाड़ी इलाकों के किसानों पर कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी

Ads

माकपा नेता मणि ने वन अधिकारियों को पहाड़ी इलाकों के किसानों पर कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 03:04 PM IST

इडुक्की, 16 जुलाई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एमएम मणि ने बृहस्पतिवार को वन अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वे केरल के पहाड़ी इलाकों में किसानों से जुड़े मुद्दों पर “उचित” कार्रवाई नहीं करेंगे, तो उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे।

मणि ने यह टिप्पणी वन विभाग की ओर से किसानों की जमीन को वन भूमि बताकर जब्त करने के कथित प्रयास के विरोध में नागरमपारा वन रेंज कार्यालय तक निकाले गए मार्च के बाद आयोजित सभा में अपने संबोधन के दौरान की।

मणि ने वन अधिकारियों को किसानों को परेशान करने के खिलाफ आगाह किया।

उन्होंने कहा, “अगर अधिकारी निष्पक्ष रूप से काम करते हैं, तो कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हमें जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हमें कानून अपने हाथ में लेना होगा। और अगर कोई कानून के नाम पर हमसे टकराता है, तो हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। इसमें कोई शक नहीं है।”

मणि ने आरोप लगाया कि वन अधिकारी इस भरोसे के साथ काम कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार उनका समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों के किसान ऐसी कार्रवाइयों का विरोध करने के लिए तैयार हैं।

भाषा पारुल अविनाश

अविनाश