सनकी पति ने अपनी पत्नी की फोटो डाला पॉर्न साइट पर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

सनकी पति ने अपनी पत्नी की फोटो डाला पॉर्न साइट पर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

सनकी पति ने अपनी पत्नी की फोटो  डाला पॉर्न साइट पर,पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 19, 2018 12:40 pm IST

किसी पत्नी ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके साथ जीने मरने की कसम खाने वाला पति उसे इस तरह बेइज्जत करेगा। दरअसल एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक ने इंजीनियर पत्नी की अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर पॉर्न साइट पर डाल दिए। जब पत्नी के पास अश्लील कॉल आने लगीं तो वह घबरा कर पुलिस के पास गई।और जब पुलिस ने जाँच आगे बढ़ायी तो यह बात सामने आई की लड़की के पति ने ही इस तरह की हरकत की है और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें –गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर

पुलिस ने बताया की ओडिसा निवासी लड़की का पति और नोएडा की रहने वाली लड़की ने आज से सात साल पहले लव मैरिज की थी और किसी वजह से पिछले कुछ दिनों से दोनों अलग रह रहे थे जिसके चलते पति अपनी पत्नी से नाखुश रहने लगा था और इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो को पॉर्न साइट पर डाल दिया साथ ही इसके अलावा फोटो व मोबाइल नंबर सहित कई एस्कॉर्ट सर्विसेज को भी भेज दिया जिससे उसे सबक मिल जाये।


लेखक के बारे में